PUNJAB ISI SPY ARREST : पंजाब पुलिस ने पकड़ा खालिस्तान लिंक वाला एजेंट, ऑपरेशन सिंदूर की सूचनाएं लीक कर रहा था

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PUNJAB ISI SPY ARREST : Punjab Police arrested an agent with Khalistan links, who was leaking information about Operation Sindoor

चंडीगढ़/तरनतारन। PUNJAB ISI SPY ARREST देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तरनतारन जिले से गिरफ्तार हुआ गगनदीप सिंह उर्फ गगन, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तान समर्थक तत्वों के लिए भारत की सैन्य गोपनीय जानकारियां साझा कर रहा था। यह गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग और तरनतारन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई।

5 साल से ISI के संपर्क में था आरोपी

PUNJAB ISI SPY ARREST पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गगनदीप पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान में सक्रिय खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला ने ही उसे पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIOs) से जोड़ा था, जिनसे उसे पैसा और दिशा-निर्देश मिलते थे।

ऑपरेशन सिंदूर की गोपनीय जानकारी भेज रहा था

PUNJAB ISI SPY ARREST गगनदीप भारतीय सेना की गतिविधियों, तैनाती और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां एक विशेष मोबाइल डिवाइस के ज़रिए ISI को भेजता था। जांच में पता चला है कि उसका संपर्क 20 से अधिक ISI एजेंटों से था।

खुफिया इलेक्ट्रॉनिक सबूत बरामद

PUNJAB ISI SPY ARREST पुलिस ने आरोपी के पास से जासूसी में इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और संचार उपकरण बरामद किए हैं। उसके खिलाफ ‘आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम’ (Official Secrets Act) के तहत तरनतारन पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है।

बड़े नेटवर्क का सिरा हो सकता है यह गिरफ्तारी

PUNJAB ISI SPY ARREST पंजाब पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी केवल शुरुआत है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द संभव है। पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related