ACCIDENT NEWS: खाई में गिरी माजदा, हादसे में 2 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ACCIDENT NEWS: खैरागढ़. सड़कों दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी आकड़ों में कमी नहीं आ रही है. खैरागढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ है। में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोगों को गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

खाई में गिरी माजदा, 2 की मौत

छिंदारी डेम के पास माजदा में सवार होकर गांव से लोग तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद जंगल से लौट रहे थे. इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आठ घायल हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

हादसे के कारणों की जांच जारी

छुईखदान टीआई जितेंद्र बंजारे ने बताया कि फिलहाल प्राथमिक जांच जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा वाहन की तकनीकी खराबी से हुआ या मानवीय लापरवाही के कारण.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related