OPERATION SHIELD MOCK DRILL : 31 मई को सीमावर्ती राज्यों में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

OPERATION SHIELD MOCK DRILL : Mock drill under Operation Shield in border states on 31 May

नई दिल्ली। OPERATION SHIELD MOCK DRILL भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई झड़पों और ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 31 मई को सीमावर्ती राज्यों जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में मॉक ड्रिल कराने का निर्णय लिया है। पहले यह नागरिक सुरक्षा अभ्यास 29 मई को होना था, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।

इस मॉक ड्रिल का मकसद सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों की जांच करना और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना है। इसमें एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियां हिस्सा लेंगी।

पाकिस्तान की ओर से हुए हमलों के बाद बढ़ी सतर्कता

OPERATION SHIELD MOCK DRILL हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के नागरिक क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए 31 मई को होने वाली मॉक ड्रिल के जरिए आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों की व्यावहारिकता को परखा जाएगा।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इस बार मॉक ड्रिल को पहले से ज्यादा व्यवस्थित और व्यावहारिक तरीके से आयोजित किया जाएगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पहले भी हो चुकी है मॉक ड्रिल

OPERATION SHIELD MOCK DRILL गौरतलब है कि 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के ठीक पहले देशभर में मॉक ड्रिल की गई थी। उसके कुछ घंटे बाद ही भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया था। अब 31 मई को होने वाली दूसरी मॉक ड्रिल 7 मई को हुई सिविल डिफेंस एक्सरसाइज के दौरान देखी गई कमियों को दूर करने के लिए आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को और अधिक मजबूत करना है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related