CG News : कूलर चालू करते ही करंट की चपेट में आने से 2 मासूम बच्चों की मौत, घर में छाया मातम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News : बिलासपुर. गर्मी छुट्टी में बड़ी मम्मी के घर आए दो बच्चों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई. कूलर से बच्चे करंट की चपेट में आ गए. मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया. हादसे के वक्त घर के सभी लोग मौजूद नहीं थे. घटना बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी गांव की है.

जानकारी के मुताबिक, कवर्धा के श्रृंगारपुर निवासी (14 साल) गीतू जायसवाल और (13 साल) राजू जायसवाल अपने परिवार के साथ गर्मी छुट्टी मानाने के लिए बिल्हा क्षेत्र के बरतोरी में अपने बड़ी मम्मी के घर आए थे. गर्मी लगने पर बच्चों ने कूलर चालू किया तो वे करंट की चपेट में आ गए. हादसे में दोनों बच्चों की मौत हो गई.

सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा. जिसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : राजनांदगांव की सड़कों पर जांच का डंडा!

CHHATTISGARH : Checking on the streets of Rajnandgaon! रायपुर। राजनांदगांव-खैरागढ़...

CHHATTISGARH : 7 बड़े मामलों की जांच CBI के पास

CHHATTISGARH : CBI takes over investigation of 7 major...

CHHATTISGARH : 22 बंदरों की गोली मारकर हत्या …

CHHATTISGARH : 22 monkeys shot dead... बेमेतरा। जिले के दाढ़ी...