LIQUOR SCAM CHHATTISGARH : अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LIQUOR SCAM CHHATTISGARH : Anwar Dhebar and Arvind Singh get big relief from Supreme Court, get bail

रायपुर। LIQUOR SCAM CHHATTISGARH छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रमुख आरोपी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए जस्टिस अभय एस. ओका और जस्टिस उज्ज्वल भुयान की खंडपीठ ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी।

LIQUOR SCAM CHHATTISGARH प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका के आधार पर दर्ज ECIR के तहत अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया था। मामले में अरविंद सिंह की भी भूमिका को लेकर जांच चल रही थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि इस जांच में अनावश्यक रूप से देरी हो रही है और अब तक कोई ठोस निष्कर्ष या प्रगति नहीं दिखी है।

LIQUOR SCAM CHHATTISGARH कोर्ट ने इन दलीलों को संज्ञान में लेते हुए दोनों आरोपियों को जमानत प्रदान करने का आदेश सुनाया। अदालत ने यह भी कहा कि जांच एजेंसी को कानून के अनुसार अपनी प्रक्रिया जारी रखनी चाहिए, लेकिन आरोपी अनिश्चितकाल तक हिरासत में नहीं रह सकते।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related