MUMBAI GOLD SMUGGLING : एयरपोर्ट पर चप्पल की हील में छिपाकर ला रहा था सोना, चाडियन नागरिक गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MUMBAI GOLD SMUGGLING : Chadian citizen arrested for smuggling gold hidden in slipper heels at airport

मुंबई, 17 मई 2025। MUMBAI GOLD SMUGGLING मुंबई में गोल्ड तस्करी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने चप्पल की हील में छिपाकर सोना ला रहे एक चाडियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से करीब 3.86 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है।

कैसे हुआ खुलासा?

DRI को खुफिया सूचना मिली थी कि अबाबा से लौटे एक विदेशी नागरिक तस्करी के जरिए भारत में सोना ला रहा है। मुंबई एयरपोर्ट पर निगरानी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और उसके सामान की गहन जांच की गई। शुरुआत में कुछ नहीं मिला, लेकिन जांच टीम को उसकी चप्पल की हील में असामान्य मोटाई दिखी।

MUMBAI GOLD SMUGGLING जब चप्पलों को काटा गया, तो उसमें से 4015 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसे बड़ी ही चतुराई से छिपाया गया था। आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह किस गिरोह या नेटवर्क के लिए काम कर रहा था।

तस्करी के तरीके हो रहे हैं हाईटेक

DRI अधिकारियों का कहना है कि सोने की तस्करी के तरीके लगातार जटिल और रचनात्मक होते जा रहे हैं। कभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में, कभी बॉडी में छिपाकर, और अब फुटवियर की हील का इस्तेमाल करना तस्करों की नई तरकीब है। इस गिरफ्तारी से एक बड़े तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related