TOURIST VAN ACCIDENT : हाईवे पर मौत की रफ्तार, बस की टक्कर से बच्ची समेत 4 की दर्दनाक मौत, 15 घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

TOURIST VAN ACCIDENT : Death’s speed on the highway, 4 including a girl died tragically in a bus collision, 15 injured

करूर (तमिलनाडु), 17 मई 2025। TOURIST VAN ACCIDENT तमिलनाडु के करूर जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 8 साल की बच्ची समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा करूर-सलेम हाईवे पर उस वक्त हुआ, जब एक तेज रफ्तार ओमनी बस ने एक ट्रैक्टर और टूरिस्ट वैन को जबरदस्त टक्कर मार दी।

कैसे हुआ हादसा?

TOURIST VAN ACCIDENT जानकारी के मुताबिक, ओमनी बस बेंगलुरु से नागरकोइल की ओर जा रही थी। करूर-सलेम हाईवे पर बस ने सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर और पर्यटकों से भरी वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है।

मौके पर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

TOURIST VAN ACCIDENT हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

बार-बार हो रहे हादसे

TOURIST VAN ACCIDENT स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने सुरक्षा उपायों और सख्त निगरानी की मांग की है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related