DELHI HIGH COURT CELEBI : Celebi Aviation ने दिल्ली हाई कोर्ट का किया रुख, सुरक्षा मंजूरी रद्द करने पर उठाए सवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

DELHI HIGH COURT CELEBI : Celebi Aviation approached Delhi High Court, raised questions on cancellation of security clearance

नई दिल्ली, 17 मई 2025। DELHI HIGH COURT CELEBI तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी Celebi Aviation ने भारत सरकार द्वारा अपनी सिक्योरिटी क्लीयरेंस (सुरक्षा मंजूरी) को रद्द किए जाने के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। कंपनी का दावा है कि उसके खिलाफ कार्रवाई बिना किसी शोकॉज नोटिस और सुनवाई के की गई है, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है।

Celebi का पक्ष –

कंपनी का कहना है कि वह एक जिम्मेदार और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त कंपनी है, जिसमें हजारों कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उसकी सुरक्षा मंजूरी रद्द करना अनुचित और भ्रामक है। कंपनी ने कोर्ट से आग्रह किया है कि इस मामले में निष्पक्ष सुनवाई हो और उसके संचालन पर उठाए गए सवालों की कानूनी समीक्षा की जाए।

क्या है विवाद का कारण? –

DELHI HIGH COURT CELEBI सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार की चिंता की एक बड़ी वजह यह है कि तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन की बेटी सुमेये एर्दोगन बेयराकतार (Sumeyye Erdogan Bayraktar) का Celebi Aviation में हिस्सेदारी होना बताया गया है। यह पहलू सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील माना जा रहा है। इसी के आधार पर कंपनी की सुरक्षा मंजूरी को रद्द किया गया।

अदालत में सुनवाई अगली सप्ताह –

DELHI HIGH COURT CELEBI मामले की सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट में अगले सप्ताह होने की संभावना है। इस बीच, कंपनी ने यह भी कहा है कि भारत में उसके संचालन से अब तक कोई भी सुरक्षा उल्लंघन या आपराधिक गतिविधि जुड़ी नहीं रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related