INDIA CANCELS CELEBI SECURITY : पाकिस्तान को सैन्य मदद देने वाले तुर्की को भारत का करारा जवाब, सेलेबी कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द !

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA CANCELS CELEBI SECURITY : India’s befitting reply to Turkey which gives military aid to Pakistan, Celebi company’s security clearance cancelled!

नई दिल्ली/रायपुर, 15 मई 2025। INDIA CANCELS CELEBI SECURITY पाकिस्तान को सैन्य सहयोग देने वाले तुर्की को भारत ने करारा जवाब दिया है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की सुरक्षा मंजूरी तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। यह निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

BCAS द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया को 21 नवंबर 2022 को ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के रूप में सुरक्षा मंजूरी दी गई थी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में महानिदेशक ने यह मंजूरी निरस्त कर दी है।

INDIA CANCELS CELEBI SECURITY यह निर्णय ऐसे समय पर आया है जब तुर्की द्वारा पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन और प्रशिक्षित ऑपरेटर मुहैया कराए जाने की पुष्टि हुई है। इन संसाधनों का प्रयोग भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाइयों में किया गया, जिससे देश की सुरक्षा पर प्रत्यक्ष खतरा उत्पन्न हुआ।

सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि और कोलकाता जैसे आठ बड़े हवाई अड्डों पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो प्रबंधन और एयरसाइड ऑपरेशंस जैसे अति संवेदनशील कार्यों को अंजाम दे रही थी। अब इन सभी स्थानों पर इस कंपनी के संचालन पर रोक लग जाएगी और सुरक्षा एजेंसियां इन गतिविधियों की समीक्षा करेंगी।

INDIA CANCELS CELEBI SECURITY इस फैसले को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम भारत की कूटनीतिक और सुरक्षा रणनीति में बड़ा संदेश है कि राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी अंतरराष्ट्रीय कंपनी या देश से जुड़ा हो।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related