RAIPUR KAUSALYA VIHAR : डॉ. सुजीत परिहार पर हमला, प्रेमी युगल की आपत्तिजनक हरकत रोकने की कोशिश में घायल

Date:

RAIPUR KAUSALYA VIHAR : डॉ. सुजीत परिहार पर हमला, प्रेमी युगल की आपत्तिजनक हरकत रोकने की कोशिश में घायल

रायपुर। RAIPUR KAUSALYA VIHAR  राजधानी के कौशल्या विहार (पूर्व में कमल विहार) में रविवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना ने कॉलोनीवासियों को सकते में डाल दिया। कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. सुजीत परिहार पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर पर गहरी चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में सेक्टर-8 स्थित वेंकटेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना रविवार दोपहर करीब 3 बजे की है, जब डॉ. परिहार अपने घर लौट रहे थे। कॉलोनी के सोशल मीडिया ग्रुप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उन्होंने खून से लथपथ चेहरे के साथ ग्रुप में मदद की गुहार लगाई।

RAIPUR KAUSALYA VIHAR  कॉलोनी के वरिष्ठ सदस्य बालमुकुंद शर्मा के अनुसार, डॉ. परिहार ने कॉलोनी के एक कोने में एक युवक और युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। उन्होंने जब उनसे सवाल किया कि “कौन हो तुम लोग और यह सब क्या कर रहे हो?”, तो युवक आक्रामक हो गया। उसने डॉ. परिहार को धमकाते हुए कहा कि “तुम मुझे जानते नहीं हो” और फिर पास में पड़ा पत्थर उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। खून से लथपथ डॉ. परिहार वहीं गिर पड़े और युवक-युवती बाइक से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने दौड़कर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों और कॉलोनीवासियों के अनुसार हमलावर युवक की पहचान मोहन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

कॉलोनीवासियों में आक्रोश

RAIPUR KAUSALYA VIHAR  घटना के बाद कॉलोनी में आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि यह कॉलोनी राज्य सरकार द्वारा बसाई गई है, लेकिन न तो यहाँ मूलभूत सुविधाएं पूरी हैं और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। कॉलोनीवासी लंबे समय से क्षेत्र में थाना खोलने और नियमित पुलिस पेट्रोलिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

RAIPUR KAUSALYA VIHAR  स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुरक्षा व्यवस्था पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: SECL कॉलोनी में मिला मानव भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

CG NEWS: कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र...

 तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

रायपुर। तेलीबांधा मरीन ड्राइव और ग्रेट ईस्टर्न रोड के...

Budget 2026: नशे पर सरकार की सख्ती! बजट 2026 में सिगरेट-शराब के दाम बढ़े, दवाइयों पर बड़ी राहत

Budget 2026: नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने...