SEEMA HAIDER ATTACKED : सीमा हैदर पर जानलेवा हमले की कोशिश, युवक गिरफ्तार

Date:

SEEMA HAIDER ATTACKED : Attempt made for murderous attack on Seema Haider, youth arrested

रबूपुरा (गौतमबुद्ध नगर), 4 मई 2025। SEEMA HAIDER ATTACKED पाकिस्तानी मूल की सीमा हैदर, जो इन दिनों उत्तर प्रदेश के रबूपुरा गांव में रह रही हैं, पर शनिवार, 3 अप्रैल को एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर की पहचान गुजरात के सुरेंद्रनगर निवासी तेजस झानी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हमला कैसे हुआ?

SEEMA HAIDER ATTACKED जानकारी के अनुसार, घटना 3 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है। तेजस झानी ने सीमा के घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और फिर अंदर घुसते ही उसका गला दबाने लगा। सीमा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को काबू में कर लिया। इसके बाद सीमा ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे।

पुलिस का बयान

SEEMA HAIDER ATTACKED एसीपी सार्थक सेंगर ने बताया कि युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका कहना है कि “सीमा हैदर ने उस पर काला जादू कर दिया है।” पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

कौन हैं सीमा हैदर?

सीमा हैदर 2023 में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। उनका दावा है कि पबजी खेलते हुए नोएडा निवासी सचिन से उन्हें प्रेम हो गया, जिसके बाद वह नेपाल पहुंचीं और वहीं शादी की। बाद में वह भारत में बस गईं।

SEEMA HAIDER ATTACKED उनके वकील एपी सिंह के अनुसार, सीमा ने हिंदू धर्म अपना लिया है और अब वह सनातनी महिला हैं। जब हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए, तो यह सवाल उठा कि क्या सीमा हैदर को भी वापस भेजा जाएगा? इस पर एपी सिंह ने साफ किया कि सीमा का मामला एटीएस के पास लंबित है, सभी कागजात जमा हैं और राष्ट्रपति के समक्ष भी याचिका भेजी गई है।

वकील का बयान

SEEMA HAIDER ATTACKED वकील एपी सिंह ने कहा कि, “सीमा को कोर्ट से ज़मानत मिली हुई है और वह प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही हैं। वह न तो कानून से भाग रही हैं और न ही किसी भी जांच से।”

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related