कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा तंज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । कांग्रेस के संविधान बचाओ रैली अभियान की रूपरेखा तय करने आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। सह-प्रभारी विजय जांगिड़, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बिलासपुर संभाग के सभी वरिष्ठ नेता, विधायकों और सांसदों की बैठक ली जिसमें पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक उमेश पटेल, फूलसिंह राठिया सहित बिलासपुर संभाग के नेता मौजूद रहे। बैठक में पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल को ज़िम्मेदारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक नियुक्त किया गया।

 

 

8 मई से होगी रैली की शुरुआत

बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संविधान बचाओ रैली अभियान की छत्तीसगढ़ में 8 मई को बिलासपुर से शुरुआत होगी। प्रदेश स्तरीय रैली के बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान पर जागरूकता फैलायेंगे।

 

 

बैठक को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बीते दिन बिलासपुर में स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली गई जो सफल रही। अब कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान को घर-घर लेकर जायेगी। मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किये जा रहे लगातार हमलों, बदले की राजनीति सहित कई विषयों को जनता तक पहुँचकर संविधान में निहित मूल्यों पर फिर से जोर देगा।

 

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कसा तंज

कांग्रेस के संविधान बचाओ यात्रा को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा को जनता की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश बताई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि स्वार्थ, सत्ता और वोट बैंक के लिए कांग्रेस ने संविधान का उल्लंघन किया। आज सत्ता बाहर से बाहर है, अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है तब उन्हें संविधान की याद आ रही है। भारत में संविधान आज सर्वोपरि है, कांग्रेस सिर्फ़ जनता की आँखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PREMANAND MAHARAJ: प्रेमानंद महाराज की भक्तों को सलाह! 

PREMANAND MAHARAJ: Premanand Maharaj's advice to devotees!   PREMANAND MAHARAJ: देवी-देवीताओं...

CG SWINE FLU: स्वाइन फ्लू 200 पार! 

CG Swine Flu: Swine flu cases cross the 200...