MISSING GIRL CG : लापता मासूम लाली का 15 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, सुराग देने वाले को 1.40 लाख का इनाम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MISSING GIRL CG : No clue found about missing innocent Laali even after 15 days, Rs 1.40 lakh reward for the person giving clue

लोरमी, 27 अप्रैल 2025। MISSING GIRL CG छत्तीसगढ़ के मुगेंली जिले के ग्राम कोसाबाड़ी से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई 7 साल की मासूम माहेश्वरी गोस्वामी उर्फ लाली का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। घटना को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के तमाम प्रयासों और सघन तलाशी अभियानों के बावजूद बच्ची का सुराग नहीं मिल सका है। इस मामले ने पूरे क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

अब समाज के लोग भी लाली की तलाश में आगे आ रहे हैं। लोरमी के सामाजिक कार्यकर्ता कोमल सिंह राजपूत ने लाली का सुराग देने वाले को 1 लाख रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार और बिलासपुर रेंज के आईजी ने 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। यानी कुल मिलाकर सुराग देने वाले को 1 लाख 40 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

रात में मां के साथ सोते समय हुई थी गायब

MISSING GIRL CG घटना 12 अप्रैल की रात की है। कोसाबाड़ी गांव में लाली अपनी मां पुष्पा के साथ आंगन में खाट पर सो रही थी। पिता, जो पैरालिसिस से ग्रसित हैं, कुछ दूरी पर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे मां की नींद खुली तो पाया कि लाली खाट से गायब थी। परिजनों ने खुद स्तर पर खोजबीन की, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस की गंभीरता, SIT का गठन

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी भोजराम पटेल ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और सात विशेष टीमों का गठन किया गया। डॉग स्क्वॉड, साइबर सेल और तकनीकी निगरानी के जरिए खोजबीन की जा रही है। बारिश के कारण डॉग स्क्वॉड को उस रात विशेष सफलता नहीं मिल सकी थी। वहीं तंत्र-मंत्र और मानव तस्करी के एंगल से भी जांच जारी है। एक बैगा समेत कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की गई है।

पढ़ाई में होनहार थी मासूम लाली

स्कूल के शिक्षकों के अनुसार लाली पढ़ाई में होनहार थी। हाल ही में उसके स्कूल का रिजल्ट आया, जिसमें उसने कक्षा दूसरी में 93 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। दुखद बात यह है कि अपनी इस उपलब्धि की खुशी वह खुद महसूस नहीं कर सकी।

राजनीतिक रंग लेता मामला

MISSING GIRL CG घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बीजेपी नेताओं, खासकर क्षेत्रीय सांसद और उपमुख्यमंत्री पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि सात दिन बीत जाने के बावजूद वे पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे।

तलाश जारी, जल्द बड़ी कार्रवाई संभव

बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला भी लोरमी पहुंचे और अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर मामले में तेजी लाने के निर्देश दिए। अब बिलासपुर की विशेष टीमें भी तलाशी अभियान में शामिल होंगी। आसपास के गांवों में सघन सर्च ऑपरेशन चल रहा है और सोशल मीडिया की भी मदद ली जा रही है।

MISSING GIRL CG फिलहाल बच्ची के गायब होने को लेकर तंत्र-मंत्र और मानव तस्करी दोनों एंगल से जांच हो रही है। पुलिस और प्रशासन पूरी कोशिश में जुटे हैं, लेकिन मासूम लाली का अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में पुलिस इस गुत्थी को सुलझा पाती है या नहीं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH CRIME : SI पत्नी की मिली लाश

CHHATTISGARH CRIME : SI's wife's body found बिलासपुर। बलौदाबाजार यातायात...

BILASPUR HEAVY RAIN : 20 साल बाद डूबा बिलासपुर!

BILASPUR HEAVY RAIN : Bilaspur submerged after 20 years! बिलासपुर।...

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : छत्तीसगढ़ का तीर्थ यात्री गायब!

SOMNATH SWABHIMAN YATRA : Chhattisgarh pilgrim disappears! अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार...