Trending Nowशहर एवं राज्य

CG TRANSFER : छत्तीसगढ़ सरकार में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

CG TRANSFER: Administrative reshuffle in Chhattisgarh government, many officers got new responsibilities

रायपुर, 17 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासन में एक बार फिर बदलाव करते हुए सचिवालय सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। नए आदेश के तहत कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों में नई ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार –

राजेश जैन को पशुधन विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

जयंत भगवान कोलते को मुख्यमंत्री सचिवालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।

सरिता संभरकर को साप्रवि (पूल) में पदस्थ किया गया है।

जितेश नागवंशी को भी साप्रवि (पूल) में नई जिम्मेदारी मिली है।

इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की कार्यप्रणाली को और अधिक संगठित व प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापनों से संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने 17 अप्रैल 2025 को जारी किया।

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: