Noida GirlsHostel Fire: नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में भीषण आग … बिल्डिंग से उतरते हुए गिरी छात्रा, देखें खौफनाक VIDEO

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Noida GirlsHostel Fire: ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित एक छात्रावास में आग लगने का खौफनाक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक छात्रा बिल्डिंग से उतरने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह अचानक से नीचे गिर गई।

छात्रा को लगी है चोट

बताया गया कि बिल्डिंग से नीचे गिरी छात्रा को चोट भी लगी है। हालांकि, उसकी दूसरी साथी सावधानी से नीचे उतर गई। उसे कोई चोट नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की शाम को नॉलेज पार्क स्थित एक छात्रावास में ((Greater Noida Fire) आग लग गई। जिस समय आग लगी छात्रावास में कई छात्राएं मौजूद थीं। आग लगने की वजह से छात्रावास में रह रही छात्राओं में अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर मौके पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

छात्राओं ने सूचना पुलिस के साथ दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाने के साथ छात्रावास के अंदर फंसी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल।

बृस्पतिवार की शाम को लगी थी आग

नॉलेज पार्क के अन्नपूर्णा छात्रावास में बृहस्पतिवार की शाम आग लग गई थी। इस दौरान फायर विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग लगने से हॉस्टल में चारों तरफ धुआं हो गया था। इस दौरान अंदर मौजूद छात्राओं में अफरातफरी मच गई। दमकल की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अंदर फंसी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

वहीं, दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। छात्रावास की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लगे एसी का कंप्रेसर फटने से आग लगी थी उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जिसने भी देखा है, उसकी रूह कांप गई। इस वीडियो को कई लोगों ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related