CG DSP RAPE CASE : डीएसपी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज … रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG DSP RAPE CASE : Rape case registered against DSP… after rape he threatened to kill

रायपुर। CG DSP RAPE CASE  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पदस्थ एक DSP के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। 21 वर्षीय युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। युवती ने आरोप लगाया है कि DSP विनोद मिंज ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया।

शादीशुदा होने की सच्चाई छुपाई, फिर दी जान से मारने की धमकी

युवती के मुताबिक, 2024 में DSP विनोद मिंज से उसकी मुलाकात हुई थी। जान-पहचान बढ़ने के बाद DSP ने खुद को कुंवारा बताकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने इस पर विश्वास कर लिया और शादी के लिए हां कह दी। इसके बाद DSP ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शोषण किया। लेकिन जब युवती को पता चला कि DSP पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, तो उसने विरोध किया।

CG DSP RAPE CASE  युवती ने बताया कि जब उसने DSP पर शादी का दबाव बनाया, तो उसने गाली-गलौज और मारपीट की। इतना ही नहीं, शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, गिरफ्तारी संभव

CG DSP RAPE CASE  पीड़िता ने 26 मार्च 2024 को हिम्मत जुटाकर पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने DSP विनोद मिंज के खिलाफ IPC की धारा 376 (दुष्कर्म), 294 (गाली-गलौज), 323 (मारपीट) और 506 (जान से मारने की धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और किसी भी वक्त DSP की गिरफ्तारी हो सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related