CBI RAID IN CG : भूपेश बघेल के घर CBI रेड को लेकर कांग्रेस पुतला दहन का ऐलान, किरण देव बोले- अगर कुछ गलत नहीं किया तो इतने बदहवास क्यों ?

Date:

CBI RAID IN CG : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर सीबीआई ने रेड मारी थी। इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने पूर्व मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस विधायक, आईएएस/आईपीएस अधिकारियों के ठिकानों पर सीबीआई के छापे की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा गुरुवार को प्रस्तावित पुतला दहन को कांग्रेस के संविधान विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचायक बताया है। देव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की जाँच-प्रक्रिया के खिलाफ विरोध करके कांग्रेस राजनीतिक निम्नता की पराकाष्ठा कर रही है। देव ने कहा बजाय विधि-सम्मत जाँच प्रक्रिया में सहयोग करने के बघेल और कांग्रेस के नेता दबाव बनाकर अपने किन कृत्यों पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं?

CBI RAID IN CG : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने सवाल किया कि अगर बघेल और कांग्रेस नेताओं ने कोई गलत काम नहीं किया है, तो फिर जाँच और छापों से इतने बदहवास क्यों हैं? इससे पहले ईडी द्वारा की गई जाँच को लेकर भी कांग्रेस ने अमर्यादित आचरण करते हुए जाँच एजेंसी के अफसरों पर हमला तक किया था। जाँच एजेंसियों पर हमला करके कांग्रेस ने यह प्रदर्शित किया कि अपने शासनकाल में उसके सत्ताधीशों ने कुछ गलत किया है, इसीलिए कांग्रेस दबाव बनाने के लिए पहले हिंसा तक पर उतारू हो गई और अब नितांत अलोकतांत्रिक व संविधान विरोधी आचरण करके केंद्रीय जाँच एजेंसियों, जो अपने आप में संवैधानिक संस्था हैं, के कार्यवाही के विरोध में पुतला दहन की करतूत पर उतर आई है।

CBI RAID IN CG : देव ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के विधायक-मंत्री तक अफसरों की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठाते रहे, उनके भ्रष्ट कारनामों को उजागर करते रहे, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री बघेल उन्हीं अफसरों को शह देने में लगे रहे और जब जाँच शुरू हुई व दोषी अधिकारी, दलाल जेल की सींखचों के पीछे डाले गए तो बघेल सबसे आगे आकर इसे भाजपा का षड्यंत्र बताते जेलों में बंद दोषी अधिकारियों की वकालत करने में जरा भी नहीं हिचक्चाए।

दबाव बना रही कांग्रेस

CBI RAID IN CG : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने सवाल दागा कि क्या कांग्रेस को देश के संविधान और कानून पर भरोसा नहीं है? जिस तरीके से कांग्रेस के लोग दबाव बनाने के लिए अपनी संस्कृति और राजनीतिक चरित्र के अनुरूप, अपनी आदत के अनुरूप पहले पथराव करके जाँच एजेंसी पर हमला कर और अब पुतला दहन का ऐलान कर दबाव बनाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं उससे यह सिद्ध होता है कि कहीं-न-कहीं मामला गड़बड़ है। श्री देव ने बघेल और कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और हिंसक आचरण करने के बजाय केंद्रीय जाँच एजेंसियों को अपना काम शांतिपूर्वक करने दें और उसमें पूरा सहयोग करें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...