CG DOCTOR BRIBERY CASE : महिला रोग विशेषज्ञ का रिश्वतखोरी ऑडियो वायरल, जिला अस्पताल में हड़कंप

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG DOCTOR BRIBERY CASE : Audio of gynecologist taking bribe goes viral, commotion in district hospital

बिलासपुर। CG DOCTOR BRIBERY CASE छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर खुलेआम रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में पदस्थ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना चौधरी पर नशबंदी ऑपरेशन के लिए एक महिला मरीज से 6,000 रुपये मांगने का आरोप लगा है। मरीज के सिर्फ 2,000 रुपये देने पर डॉक्टर ने और पैसे देने का दबाव बनाया। इस बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

CG DOCTOR BRIBERY CASE ऑडियो में डॉक्टर का बयान – “2 हजार में धुलाई नहीं होती”

ऑडियो में डॉ. वंदना चौधरी कहती सुनी जा रही हैं कि – “2 हजार में धुलाई (गर्भपात) नहीं होती। डॉक्टर को धोखा दोगे तो नरक में जाओगे।” मरीज के परिजन ने जब बाकी पैसे नहीं दिए तो डॉक्टर रोज फोन कर दबाव बनाने लगीं। परेशान होकर मरीज के परिवार ने सिविल सर्जन से शिकायत की।

CG DOCTOR BRIBERY CASE स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नोटिस

ऑडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता ने डॉ. वंदना चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कलेक्टर के निर्देश पर उनके परिवार नियोजन और गर्भपात से जुड़े ऑपरेशन पर रोक लगा दी गई है।

CG DOCTOR BRIBERY CASE सख्त कार्रवाई के संकेत

अधिकारियों का कहना है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो डॉक्टर पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस खुलासे के बाद जिला अस्पताल में अन्य डॉक्टरों के बीच भी हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के दावों के बीच इस मामले ने सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related