CG WATER CRISIS : गर्मी में जल संकट से निपटने की तैयारी, 15 दिनों में दुरुस्त होंगे खराब हैंडपंप और नल, टोल-फ्री नंबर जारी …

Date:

CG WATER CRISIS : Preparations to deal with water crisis in summer, faulty hand pumps and taps will be repaired in 15 days, toll-free number issued …

रायपुर। CG WATER CRISIS मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की बैठक में गर्मियों के दौरान जल संकट से निपटने के लिए अहम निर्देश दिए। उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 15 दिनों के भीतर अभियान चलाकर खराब हैंडपंप और सार्वजनिक नलों की मरम्मत कराने को कहा।

CG WATER CRISIS बैठक मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि पेयजल की समस्या की सूचना देने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 18002330008 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोग आसानी से इसकी जानकारी दे सकें और समय पर समाधान हो सके।

CG WATER CRISIS मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि वे जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की कमी न हो। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जल आपूर्ति व्यवस्था की वर्तमान स्थिति और सुधार कार्यों की प्रगति पर रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related