BREAKING : कल छत्तीसगढ़ आयेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Date:

BREAKING : रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी इसी महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। वे सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक रायपुर में रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति विधानसभा भवन परिसर में वृक्षारोपण करेंगी, जिसके बाद विधायकों के साथ फोटो सेशन भी होगा। इसके बाद, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा में विशेष संबोधन देंगी। इस कार्यक्रम से पहले विधानसभा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और राज्य सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित करने की तैयारी भी की गई है।

 

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। तो वहीं प्रशासन भी जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष सहित मुख्य सचिव तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक कर चुके हैं। इसके अलावा 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। उनके दौरे के दौरान बिलासपुर के ग्राम मोहभट्ठा में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related