HIMANI NARWAL MURDER CASE : कांग्रेस नेत्री की सूटकेस में मिली लाश का चौंकाने वाला राज!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

HIMANI NARWAL MURDER CASE : The shocking secret of the dead body of Congress leader found in suitcase!

रोहतक। HIMANI NARWAL MURDER CASE हरियाणा के रोहतक जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। SIT के प्रमुख, सांपला के डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि हिमानी का शव जिस सूटकेस में मिला था, वह उसी का था। पुलिस ने इस मामले में बहादुरगढ़ के निकट स्थित एक गांव के कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन को गिरफ्तार किया है।

मां ने जताई असंतोष –

HIMANI NARWAL MURDER CASE हिमानी की मां सविता ने रोहतक पुलिस की जांच पर असंतोष जताया है। बुधवार (5 मार्च) को जब पुलिस ने हत्यारोपी सचिन के घर क्राइम सीन का पुनर्निर्माण किया, तो सविता बेटी के हत्यारोपी को देखकर फफक कर रो पड़ीं और बेहोश हो गईं। होश में आने के बाद उन्होंने मामले की पुनः जांच की मांग की।

राजनीतिक हलचल –

HIMANI NARWAL MURDER CASE हिमानी नरवाल की हत्या ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए, जबकि बीजेपी ने इसे व्यक्तिगत मामला बताया। हिमानी की मां ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कुछ लोग उनकी बेटी की बढ़ती लोकप्रियता से जलते थे, जिससे हत्या की आशंका है।

हत्या का रहस्य बरकरार –

HIMANI NARWAL MURDER CASE डीएसपी रजनीश कुमार के अनुसार, हिमानी हत्या के दिन सुबह तक अपने परिवार के संपर्क में थी। पुलिस ने सभी सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और हर पहलू से जांच जारी है। सचिन से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH JOBS : महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, नोटिफिकेशन जल्द!

CHHATTISGARH JOBS : Job opportunity for women, notification soon! रायपुर।...

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED ने 21 ठिकानों पर मारा छापा

KPSC RECRUITMENT SCAM : ED raids 21 locations रायपुर डेस्क।...