भारतवंशी काश पटेल बने FBI डायरेक्टर, भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। अमेरिकी की FBI के निदेशक भारतवंशी काश पटेल ने भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। समारोह के दौरान उनके परिवार के सदस्य और उनकी गर्लफ्रेंड मौजूद थीं। इसका आयोजन व्हाइट हाउस परिसर में आइजनहावर कार्यकारी कार्यालय भवन (ईईओबी) में किया गया। उनकी गर्लफ्रेंड शपथ के दौरान भावुक दिखीं।

अमेरिकी अटार्नी जनरल पाम बांडी ने पटेल से गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने के लिए दाहिना हाथ उठाने कहा। पटेल ने कहा कि मैं अमेरिकी सपने को जी रहा हूं। जो कोई सोचता है कि अमेरिकी ड्रीम दम तोड़ चुका है, वह यह देखे।

खुफिया एजेंटों के मन में काश के लिए बहुत सम्मान: राष्ट्रपति ट्रंप

ट्रंप ने पटेल की तारीफ करते हुए कहा कि खुफिया एजेंटों के मन में काश के लिए बहुत सम्मान है। मुझे लगता है कि वह इस पद पर अब तक के सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बनेंगे। पटेल के पद संभालने के साथ ही संघीय जांच ब्यूरो ने वाशिंगटन मुख्यालय से 1,500 कर्मचारियों को ट्रांसफर करने का आदेश दिया। लगभग 1,000 कर्मचारियों को अमेरिका के आसपास के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज दिया जाएगा, अन्य 500 को अलबामा में हंट्सविले ट्रांसफर करने का आदेश दिया जाएगा। संघीय सरकार के आंकड़ों के अनुसार, ब्यूरो के पास जून 2024 तक वाशिंगटन में 9,414 कर्मचारी थे, जबकि देशभर में 37,478 कर्मचारी थे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related