CG BIG NEWS : ABEO व 6 प्राचार्यों पर गिरी गाज, जानिए पूरा मामला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BIG NEWS: Punishment fell on ABEO and 6 principals, know the whole matter

रायपुर। आगामी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक ली। उन्होंने बोर्ड परीक्षा में जिले का प्रदर्शन सुधारने के लिए प्राचार्यों को कम समय में अधिक प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिन स्कूलों का प्री-बोर्ड में प्रदर्शन कमजोर रहा, उन्हें अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्कूलों से मेंटरशिप दी जाएगी। मेंटर स्कूल के शिक्षक कमजोर प्रदर्शन वाले स्कूलों को सहयोग और छात्रों को मार्गदर्शन देंगे।

लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी –

बोर्ड परीक्षा की तैयारी में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर ने सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सिमगा और निम्नलिखित स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए :

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरेठी
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खपराडीह
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांगड़ा
शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमदा

कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश –

कलेक्टर ने कहा कि प्री-बोर्ड में असफल हुए छात्रों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाए ताकि वे बोर्ड परीक्षा में सफल हो सकें। रिमेडियल क्लास में उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्राचार्यों की कसौटी यह होगी कि उनके स्कूल में कितने छात्र अच्छे अंक प्राप्त कर रहे हैं और कितने फेल हो रहे हैं।

कलेक्टर ने यह भी सुझाव दिया कि छात्र विषय से संबंधित तैयारी में मदद के लिए मोबाइल में एआई टूल्स का उपयोग कर सकते हैं।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय, सहायक संचालक एवं जिला समन्वयक भी उपस्थित थे। बता दें कि इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2025 से शुरू होने जा रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIETNAM BOAT ACCIDENT: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी!

VIETNAM BOAT ACCIDENT: Boat carrying Indian tourists capsizes!     VIETNAM BOAT...

चाय पर चर्चा:”जब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, भरोसे का दूसरा नाम बन जाए…”

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले की हर चाय...

US-IRAN WAR: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी! 

US-Iran War: Donald Trump threatens Iran!       US-IRAN WAR: अमेरिकी राष्ट्रपति...