Rekha Gupta Delhi New CM: कौन है दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता, जानिए कहां और कैसे शुरू की सियासी सफर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Rekha Gupta Delhi New CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर पहली बार शालीमार बाग से चुनाव जीतने वाली रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं। आज हुई विधायक दल की बैठक में इनके नाम पर मुहर लगी। सियासी गलियारों में शुरू से ही इस नाम की चर्चा जोरों पर थी। बता दें दिल्ली सीएम के तौर पर दिवंगत और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (जो कभी दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रहीं) उनके बाद भाजपा से दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनीं।

कौन हैं रेखा गुप्ता? (who is Rekha Gupta)\

रेखा गुप्ता एलएलबी पास हैं। गुप्ता का जन्म जींद जिले के जुलाना उपमंडल के नंदगढ़ गांव 1974 में हुआ था। जब वे दो साल की थीं, उनके पिता की नौकरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बतौर मैनेजर लगी। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और 1976 में पूरा परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। इसी दौरान वे ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से जुड़ गईं और राजनीति में एक्टिव हो गईं।
ABVP से सियासी सफर की शुरूआत

रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव व प्रधान भी रह चुकी हैं। हालांकि, अब उनके परिवार के लोग जुलाना की अनाज मंडी में आढ़त का काम करते हैं। रेखा गुप्ता ने बताया कि वे अब भी समय-समय पर जुलाना आती रहती हैं। कभी कभार गांव में भी गई हैं।

नाम: रेखा गुप्ता
आयु: 50
पार्टी: भाजपा की टिकट पर पहली बार बनीं विधायक

विधानसभा: शालीमार बाग

शिक्षा: ग्रेजुएट प्रोफेशनल (वर्ष 2022 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से आईएमआईआरसी कॉलेज ऑफ लॉ भैना गाजियाबाद से एलएलबी)
राजनीतिक करियर: विधायक बनने से पहले पार्षद, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व महासचिव और अध्यक्ष हैं, पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य और पार्टी की दिल्ली राज्य इकाई की महासचिव रहीं हैं।

परिवार

पेशा: वकालत
पति: मनीष गुप्ता

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHILAI TOWNSHIP BSP NOTICE : टाउनशिप बचाने उतरे देवेंद्र!

BHILAI TOWNSHIP BSP NOTICE : Devendra comes forward to...

CHHATTISGARH : 7 शिक्षकों को कोर्ट का झटका!

CHHATTISGARH : Court shock to 7 teachers! धमतरी. धमतरी जिले...