CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 BREAKING : निकाय चुनाव में BJP का मेगा धमाका ! हर नगर निगम पर जीतकर कब्जा, कांग्रेस ढेर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NIKAY CHUNAV RESULT 2025 BREAKING: BJP’s mega blast in civic elections! By winning and capturing every municipal corporation, Congress is defeated.

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारी शिकस्त दी है। अधिकांश नगर निगमों में भाजपा के प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहे।

नगर निगमों में भाजपा का दबदबा –

रायपुर: मीनल चौबे (बीजेपी) ने 1,53,000 वोटों से दीप्ति दुबे को हराया।

दुर्ग: अलका बागमार (बीजेपी) ने 67,000 वोटों से जीत दर्ज की।

राजनांदगांव: मधुसूदन यादव (बीजेपी) ने 43,500 वोटों से निखिल द्विवेदी को हराया।

बिलासपुर: पूजा विधानी (बीजेपी) ने 66,179 वोटों से कांग्रेस के प्रमोद नायक को पराजित किया।

अंबिकापुर: मंजूषा भगत (बीजेपी) ने 11,063 वोटों से जीत दर्ज की।

चिरमिरी: रामनरेश राय (बीजेपी) 4,000 वोटों से विजयी रहे।

जगदलपुर: संजय पांडेय (बीजेपी) ने 8,772 वोटों से कांग्रेस के मलकीत सिंह गैदू को हराया।

रायगढ़: जीववर्धन मोहन (बीजेपी) ने 34,365 वोटों से जीत दर्ज की।

कोरबा: संजू देवी राजपूत (बीजेपी) ने 52,000 वोटों से बाजी मारी।

धमतरी: भगवान राम महेरा (बीजेपी) निर्विरोध विजयी हुए।

कांग्रेस को बड़ा झटका –

इन चुनावों में कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, और भाजपा ने सत्ता पर मजबूत पकड़ बना ली है। स्थानीय निकाय चुनावों में इस ऐतिहासिक जीत से प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

क्या यह नतीजे 2023 विधानसभा चुनावों के संकेत हैं? –

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत से भाजपा को राज्य में और मजबूती मिलेगी, जबकि कांग्रेस को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने की जरूरत होगी।

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related