रायपुर डकैती मामले में बड़ा खुलासा: आर्मी ड्रेस पहनकर आने की ये निकली वजह, आरोपी में 5 डकैतों में 1 महिला भी शामिल

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुपम नगर में करीब 60 लाख रूपए की डकैती के मामले में रायपुर पुलिस को पीड़ितों से पूछताछ में कुछ अहम सुराग मिले है. पुलिस सूत्र बताते है कि पीड़ित परिवार ने पिछले दिनों आर्मी ऑफिस में शिकायत की थी, शिकायत किस संबंध में की गई थी ये स्पष्ट नहीं हो सकता है. वहीं डकैती के इस मामले में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा पल-पल की अपडेट पुलिस के आला अधिकारियों से ले रहे है. सूत्रों का दावा है कि ACCU और पुलिस की 15 अलग-अलग टीम गठित कर जांच शुरू कर दी गई है.

 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिस घर में डकैती हुई है उस घर का आर्मी से पुराना नाता रहा है. वो इसलिए क्योंकि पीड़ित के पापा आर्मी से रिटायर्ड हुए थे. डकैतों ने घर में घुसते हुए पहले परिजनों से ये पूछा कि आपने आर्मी में कोई शिकायत की है ? जिसके बाद घर में मौजूद सदस्यों ने इसका जवाब हां में दिया और वे अंदर गए.पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में ये बात सामने आई है कि घर के एक सदस्य का उनसे पुराना पारिवारिक विवाद रहा है और वो काफी वर्षों से अलग रहते है.

5 डकैतों में एक महिला भी

पुलिस की पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि 5 डकैतों में 1 महिला डकैत भी शामिल थी. उक्त महिला डकैत ने ही घर में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को बेहोशी का इंजेक्शन भी लगाया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई. पुलिस को घर के अंदर से बेहोशी के इंजेक्शन का निडिल भी मिला है. हालांकि सीसीटीवी फुटेज में 4 डकैत ही उतरते हुए नजर आ रहे है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि पीली रंग की साड़ी में एक महिला भी मौजूद थी जो संभवतः थोड़ी देर बाद कार से उतरी. हालांकि कुल डकैत कितने थे इसको लेकर पुलिस ने आधिकारिक रूप से कोई पुष्टी नहीं की है.

कुछ दिनों पहले ही खरीदा घर

पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि उक्त परिवार ने अपनी एक पुश्तैनी जमीन को बेचकर अनुपम नगर इलाके में ही एक घर भी खरीदा है. जिस घर में डकैती हुई है वो घर किराये का बताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में ये भी पता चला है कि पैसे घर के दीवान के अंदर रखे हुए थे. डकैती के बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वार्ड की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से सबूत एकत्र किए.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related