नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम, जवानों ने 25 किलो का IED बरामद कर किया नष्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में जवानों ने IED को डिफ्यूज़ करते हुए नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। गश्त के दौरान सीआरपीएफ 196 बटालियन के जवानों ने IED बरामद किया। बीडीएस टीम ने उसूर-आवापल्ली मार्ग से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग में माओवादियों के लगाए गए लगभग 25 किग्रा की IED को नष्ट किया है।

कोयलीबेड़ा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

इधर, कांकेर जिले में नक्सलियों और पुलिस की मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानी डोबीर इलाके के जगंल में चल रही है। मुठभेड़ दोपहर 12 बजे से रुक-रुक कर चल रही है। बताया जा रहा है कि, ऑपरेशन पर निकली पार्टी से पुलिस अधिकारियों का संपर्क नहीं हो पा रहा है। एसएसपी आई के एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related