मध्यप्रदेश में शराब बंदी को लेकर पं. धीरेंद्र शास्त्री का बयान, कहा – छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए शराबबंदी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मध्यप्रदेश में धार्मिक नगरों में शराब बंदी की घोषणा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की तारीफ करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में हुआ है. छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बहुत ही सरल और सज्जन व्यक्ति हैं. मैं उनसे राजिम में होने वाले कुम्भ के दौरान शराबबंदी पर बातचीत करूँगा. यह भी पढ़ें : MP Cabinet Decision: मंत्रियों को मिला तबादलों का अधिकार, 17 जगहों पर शराबबंदी को मंजूरी, किसानों को बड़ी राहत, कैबिनेट बैठक में लिए गए ये अहम निर्णय

निजी कार्यक्रम में रायपुर पहुंचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की बात कहकर एक बार फिर से हाशिए पर चले गए मुद्दे को गरमा दिया है. इसके पहले शराबबंदी की तपिश पूर्ववर्ती भूपेश बघेल की सरकार पांच सालों तक झेलती रही थी, और इस हवा देने वाले कोई और नहीं बल्कि भाजपा के नेता ही थे, जो बार-बार घोषणा पत्र में शराबबंदी को शामिल करने के बाद भी उसे लागू नहीं करने पर कांग्रेस सरकार को कोसा करते थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related