CG BREAKING : आरक्षक भर्ती प्रक्रिया स्थगित

Date:

CG BREAKING: Constable recruitment process postponed

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सरकार ने आरक्षक भर्ती प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने भर्ती में गड़बड़ी की गंभीर शिकायतों के बाद यह फैसला लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में एक और महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है, जो भर्ती में अनुचित तरीके से आर्थिक लालच देने के आरोप में शामिल थी।

राजनांदगांव जिले के आठवीं बटालियन में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर 2024 से चल रही थी, लेकिन भर्ती में गड़बड़ी के मामले के बाद पुलिस ने लालबाग थाने में एफआईआर दर्ज कराई और अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिला आरक्षक, दो पुरुष आरक्षक और दो तकनीकी टीम के सदस्य शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और कहा है कि आगे भी जिन-जिन आरोपियों के खिलाफ सबूत मिलेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related