BREAKING NEWS: बहाली के एक दिन बाद आईपीएस जीपी सिंह ने की ज्वाइनिंग

Date:

BREAKING NEWS: रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय के बाद राज्य के गृह मंत्रालय द्वारा बहाली आदेश जारी करने के बाद एक दिन बाद आईपीएस जीपी सिंह ने ज्वाइनिंग दे दी है। इसके साथ ही प्रदेश में डीजीपी की रेस भी रोमांचक हो गई है। तमाम बाधाओं के बावजूद इस रेस में एक बार फिर से जीपी सिंह शामिल हो गए हैं। हालांकि, आखिरी निर्णय राज्य सरकार का होगा। कल जारी हुआ था IPS जीपी सिंह का बहाली आदेश केंद्र सरकार के बाद अब एडीजी जीपी सिंह को राज्य सरकार ने भी बहाल कर दिया है। गुरुवार को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया।

जीपी सिंह पर आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह और ब्लैकमेलिंग केस में कार्रवाई की गई थी। नौकरी मिलते ही जीपी सिंह डीजी की रेस में भी शामिल हो गए हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आदेश केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) के निर्णय के आधार पर दिया था। 20 जुलाई 2023 को जारी निलंबन आदेश को रद्द करते हुए उन्हें उसी दिनांक से फिर से उनके पद पर बहाल किया था।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPL 2026 RAIPUR MATCH : रायपुर आ रहे हैं शाहरुख खान!

IPL 2026 RAIPUR MATCH : Shahrukh Khan is coming...

CG BREAKING : सीमांकन पर बवाल, RI-पटवारी बंधक

CG BREAKING : Chaos over demarcation, RI-Patwari held hostage कोरबा....