Ustad Zakir Hussain: महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का कल रात निधन हो गया है। सैन फ्रांसिस्को इलाज के दौरान उन्होंने 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। जाकिर हुसैन के निधन पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद श्री जाकिर हुसैन जी का निधन कला एवं संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री जाकिर हुसैन जी ने अपनी अप्रतिम कला साधना और संगीत के प्रति समर्पण से मां भारती का विश्वभर में मानवर्धन किया है। उनकी अनमोल विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत बनी रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

बता दें कि महान तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्मश्री, 2002 में पद्मभूषण, और 2023 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया। 1999 में उन्हें अमेरिका का नेशनल हेरिटेज फेलोशिप और 2017 में एसएफजैज़ लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया।
उस्ताद जाकिर हुसैन ने भारतीय शास्त्रीय संगीत को दुनिया भर में पहचान दिलाई। उनके संगीत ने लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनकी मौत संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
