CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुशासन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता का जताया आभार

Date:

CG NEWS: Deputy Chief Minister Arun Sao expressed gratitude to 3 crore people of Chhattisgarh on completion of one year of good governance government.

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सुशासन सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने शासकीय निवास में पत्रकारों से कहा कि, आज जनादेश परब है, विष्णु के सुशासन और सुशासन के सूर्योदय का एक वर्ष पूरा हुआ है। इसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता का बहुत बहुत आभार। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है, और उस विश्वास पर खरा उतरते हुए सरकार ने पिछले एक साल में कई उपलब्धियां हासिल की है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने गारंटी दी थी, वह शत प्रतिशत पूरी हुई ह. साव ने कहा कि, मोदी जी की गारंटी का मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी है।

उप-मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, विष्णु देव साय की सरकार ने एक साल में प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ नई ऊर्जा के साथ, नए उत्साह, नए उमंग के साथ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि, आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री आदरणीय श्री जेपी नड्डा जी का साइंस कॉलेज मैदान में आगमन हो रहा है। एक साल में सरकार की जो उपलब्धियां है वो जनता के समक्ष रखेंगे। और जनता का आभार व्यक्त करेंगे।

साव ने बताया कि, नगरीय प्रशासन विभाग में अब तक प्रदेश के 189 नगरीय निकायों में 7 हजार 3 सौ करोड़ रुपए की स्वीकृति इन 12 महीने में हमारी सरकार ने दी है। निकायों में पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन, अधोसंरचना विकास, 15वें वित्त के तहत कार्य हुए हैं। उप मुख्यमंत्र साव ने कहा कि, लोक निर्माण विभाग में 3 हजार करोड़ रुपए के काम भी चल रहे हैं। बाकी काम प्रकिया में हैं। जल जीवन मिशन का काम तेज गति से आगे बढ़ा रहे हैं। पीएचई विभाग में अब तक 4500 करोड़ के विकास कार्य हुए हैं जारी, विभाग में अव्यवस्था और अनियमितता को दूर किया गया है, गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की गई है। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप हर घर नल से जल पहुंचाने का काम हमारी सरकार कर रही है। जल जीवन मिशन समय पर लक्ष्य को प्राप्त करेगा। विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा न्यायालयों की अधोसंरचना का लगातार विकास किया जा रहा है। न्यायालय का आधुनिकीकरण हो रहा है। नई नियुक्तियां हो रही है। नए पद सृजित किए जा रहे हैं, जिससे जनता को सस्ता और सुलभ न्याय मिल सके।

साव ने कांग्रेस के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि, एक फेल विद्यार्थी दूसरे को फेल बता रहा है। विधानसभा, लोकसभा, रायपुर दक्षिण के उप चुनाव में फेल हुए, वे दूसरे का कैसे मूल्यांकन करेंगे। इन्हें प्रदेश में चल रहे विकास कार्य और मोदी जी गारंटी दिखती नहीं। इनके आंखों से इटेलियन चश्मा नहीं उतरा है। हम विकास को लेकर राजनीति नहीं करते, बल्कि विकास की राजनीति करते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related