जवानों ने नक्सलियों की साजिश किया नाकाम, 3 IED बम बरामद कर किया डिफ्यूज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में जवानों की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया है। जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की सीरियल ब्लास्ट की साजिश को नाकाम किया है। जवानों ने नक्सलियों के द्वारा लगाए गए 3 IED बम को बरामद कर उसे डिफ्यूज कर दिया।

DRG और BDS की संयुक्त टीम द्वारा माओवादी विरोधी अभियान के दौरान मुनगा जाने के पगडण्डी रास्ते पर 10kg का IED बरामद किया गया। जिसे BDS की टीम द्वारा मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया। वहीं कोबरा 210 और केरिपु 170 की संयुक्त टीम द्वारा कोंडापल्ली छूटवाई रोड से 5-5 kg के 2 IED बरामद किए गए हैं। जिसे 170 वाहिनी BDS टीम द्वारा मौके से बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया है।

IED को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था

नक्सलियों ने IED को प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था। जिसे डीआरजी, कोबरा 210, केरिपु 170 और बीडीएस की टीम द्वारा माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल करते हुए बड़ी ही सूझबूझ, सावधानी और सतर्कता पूर्वक तीनों IED को बरामद कर नष्ट कर दिया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related