Farmers Protest Breaking News: शंभू बॉर्डर पर बिगड़े हालात, हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए दागे 20 से अधिक आंसू गैस के गोले

Date:

Farmers Protest Breaking News: किसानों का पहला जत्था आज दोपहर दिल्ली कूच के लिए रवाना हो गया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व में 101 किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे पटियाला-अंबाला की सीमा पर स्थित शंभू बॉर्डर (Shambhu Border Protest) से पैदल दिल्ली कूच करने के लिए आगे बढ़े।

किसानों को रोकने के लिए पुलिस जगह-जगह पर बैरिकेड्स लगाई थी। जिसे तोड़ते हुए किसान आगे बढ़ गए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। साथ ही मिर्च का स्प्रे भी डाला है। अब तक 20 से ज्यादा गैस के गोले छोड़े जा चुके हैं। इस दौरान एक और आंदोलनकारी किसान घायल हो गया। इस तरह अब तक दो किसान जख्मी हो चुके हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related