CG NEWS : राजाराव पठार में आदिवासी कुंभ का होगा भव्य आयोजन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS: A grand event of Tribal Kumbh will be held in Rajarao Plateau.

रायपुर। बालोद के राजाराव पठार में आदिवासी कुंभ का आयोजन 8, 9 और 10 दिसंबर को होगा। सर्व आदिवासी समाज जोरों सेइसकी तैयारी में जुटा हुआ है। इस वर्ष कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आने की संभावना हैं। वहीं, आरएसएस केसामाजिक समरसता प्रमुख रामलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रितकिया गया है और 8-9 दिसंबर को मंत्री, विधायक और समाज के वरिष्ठजन समेत अन्य सदस्य शामिल होंगे। साथ ही सर्व आदिवासीसमाज इस कुंभ में अपने लंबित मांगों पर विशेष चर्चा करेगा।

कौन है रामलाल…?

रामलाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं। वे 13 वर्षों तक भाजपा के महासचिव (संगठन) रहे और पार्टी के सबसे लंबे समय तकमहासचिव रहने वाले व्यक्ति थे। वे भाजपा और उसके सहयोगी संगठनों जैसे ABVP के भीतर अपने संगठनात्मक कौशल और समन्वयके लिए जाने जाते थे। उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के लिएबूथ जीताचुनाव जीताका नारादिया। उन्होंने 2022 में केरल का दौरा किया।

रामलाल आपातकाल के दिनों से ही संघ में सक्रिय रहे हैं। उस दौरान वे 8 महीने से ज्यादा समय तक जेल में भी रहे। भारतीय जनतापार्टी के इतिहास में उनकी एक अलग पहचान है। उनके कार्यकाल के दौरान भाजपा ने दो आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों मेंशानदार जीत दर्ज की। जुलाई 2019 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख के तौर पर वापस गए।

राजाराव पठार पर हर साल होता है आदिवासी कुंभ

छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक धरोहर, त्योहारों और परंपराओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, जिसमें मेला मड़ई का विशेष महत्व है। प्रदेशके विभिन्न जिलों में मड़ई का आयोजन अलगअलग रूपों में किया जाता है, लेकिन बालोद जिले में हर साल आयोजित होने वाला वीरमेला खास महत्व रखता है। यह मेला आदिवासी समाज के नेतृत्व में राजाराव पठार ग्राम करेंझर में आयोजित होता है, जिसे वीर मेलाया देव मेला भी कहा जाता है।

राजाराव पठार में बालोद, धमतरी और कांकेर जिलों के आदिवासी समाज द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह मेला आदिवासीसंस्कृति और परंपरा को जानने का एक बड़ा केंद्र है। यहां आकर लोग आदिवासी समाज की वेशभूषा और संस्कृति से परिचित हो सकतेहैं। इसे आदिवासी समाज का सबसे बड़ा मेला माना जाता है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी शामिल होते हैं। तीनदिवसीय इस मेले में ध्रुव, गोड़, बैगा, कमार समाज के आदिवासी भी शामिल होते हैं।

शहीद वीर नारायण को श्रद्धांजलि

इस मेले के माध्यम से शहीद वीर नारायण सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाती है। 2013 में इस मेले से शहीद वीर नारायणसिंह का नाम जुड़ा और उनकी शहादत दिवस पर 10 दिसंबर को मेले का समापन होता है। आदिवासी समाज के सभी देवीदेवताओं काएक विशाल मिलन होता है, और उनके सम्मान में विशेष पूजापाठ किया जाता है। यह माना जाता है कि गांव के देवीदेवता भी इस मेलेमें शामिल होते हैं। बाबा राजाराव के साथसाथ लिंगो बाबा और चरवाहा देव भी यहां स्थापित किए गए हैं, जिसके कारण इसे देव मेलाभी कहा जाता है।

बाबा राजाराव की पूजा का महत्व

बाबा राजाराव की स्थापना का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, लेकिन यह कहा जाता है कि जब भी क्षेत्र में संकट आता है, तब बाबाराजाराव की पूजा की जाती है। पहले यह मेला करेंझर में होता था, लेकिन बाबा के महत्व को जानने के बाद इसे अब राजाराव पठार मेंआयोजित किया जाता है। ग्रामीणों का मानना है कि बाबा राजाराव के साथ शेर भी निवास करते हैं, और जब भी कोई संकट आता है, तो शेर की दहाड़ से इसकी सूचना मिलती है। बाबा राजाराव के मुख्य स्थान पर महिलाओं को आने की अनुमति नहीं होती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related