BREAKING : बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का सड़क दुर्घटना में निधन, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

Date:

BREAKING: Birsa Munda’s great grandson Mangal Munda dies in road accident, Chief Minister expressed grief

रांची। धरती आबा बिरसा मुंडा के वंशज और परपोते मंगल मुंडा का शुक्रवार की सुबह रिम्स में निधन हो गया। वे 45 साल के थे। वे सोमवार की शाम खूंटी तमाड़ रोड पर सायको थाना के अंतर्गत रूताडीह गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। मंगल मुंडा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार दुःखद है। भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।

आपको बता दें कि मंगल मुंडा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये थे। वे टाटा मैजिक वाहन की छत पर सवार होकर अपने गांव उलिहातू जा रहे थे कि इसी बीच वाहन की पत्ती टूट गई और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस क्रम में गिरने से मंगल को काफी गंभीर चोट आई थी। उन्हें खूंटी में प्राथमिक उपचार के बार रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था।

दुर्घटना के 10 घंटे बाद उनका इलाज शुरू हुआ। सीएम हेमंत सोरेन ने शपथ लेने से पहले भी उन्होंने रिम्स के निदेशक को बेहतर इलाज की बात कही और कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली भी भेज सकते हैं, लेकिन इसकी नौबत ही नहीं आई और शुक्रवार को मंगल ने अंतिम सांस ली।रिम्स में उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related