POLITICS BREAKING: Kailash Gehlot will join BJP today, new journey after resignation from AAP
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कैलाश गहलोत आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उन्होंनेरविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के अनुसार, कैलाश गहलोत आज दोपहर 12.30 बजे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर कहा था कि नया बंगला जैसे कई शर्मनाकऔर अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं। उन्होंने यहभी कहा कि दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है, जिससे दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती।
कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के बजाय पार्टी केवलअपने राजनीतिक एजेंडे के लिए लड़ रही है, जिससे दिल्ली के लोगों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंनेकहा कि उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा दिल्ली के लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के साथ शुरू की थी और वे ऐसा करना जारीरखना चाहते हैं।

