BREAKING : पीएम मोदी ने नाइजीरिया में की राष्ट्रपति टिनुबू से मुलाकात, व्यापार और निवेश पर हुई चर्चा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BREAKING: PM Modi meets President Tinubu in Nigeria, discusses trade and investment

अबूजा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू के साथ व्यापार, निवेश और डिजिटलसार्वजनिक अवसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

मोदी रविवार सुबह नाइजीरिया की राजधानी अबूजा पहुंचे। यह 17 वर्षों के अंतराल के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरियाकी पहली यात्रा है।

प्रधानमंत्री का राष्ट्रपति आवास पर औपचारिक स्वागत किया गया, जिसके बाद उन्होंने टिनुबू के साथ बैठक की।

प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

मोदी तीन देशों की यात्रा के तहत नाइजीरिया में हैं। वह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अबूजा से ब्राजील जाएंगे। उनकाअंतिम गंतव्य गुयाना होगा।

अक्टूबर 2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नाइजीरिया यात्रा के दौरान भारतनाइजीरिया संबंधों कोरणनीतिकसाझेदारीका दर्जा दिया गया था। नाइजीरिया छह दशकों से अधिक समय से भारत का करीबी साझेदार रहा है। भारत ने 1960 मेंनाइजीरिया के स्वतंत्र होने से दो साल पहले नवंबर 1958 में लागोस में अपना राजनयिक भवन स्थापित किया था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PRASHANT KISHOR WIN : विधानसभा में PK की एंट्री …

PRASHANT KISHOR WIN : PK's entry into the Assembly...

CHHATTISGARH CRIME : कांग्रेस नेता की हत्या

CHHATTISGARH CRIME : Congress leader murdered दुर्ग। दुर्ग में रविवार...

CG BAL SUDHAR GRIH : बाल सुधार गृह से 8 फरार

CG BAL SUDHAR GRIH : 8 absconding from juvenile...