हरियाणा। हरियाणा में सैनी सरकार के आरक्षण में कोटे में कोटा लागू करने के फैसले का NDA के सहयोगी और मोदी कैबिनेट में मंत्री चिराग पासवान ने विरोध किया है. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को सैनी सरकार का ये फैसला जरा भी रास नहीं आया. उन्होंने इस पर बड़ी प्रतिक्रिया दी है.
चिराग पासवान ने कहा भारत का संघीय ढांचा है, राज्य सरकार के पास भी अपने अधिकार हैं. लेकिन पहले ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास इस बात को स्पष्ट कर चुकी है कि हमारी पार्टी की नीति इस सोच को लेकर एकदम स्पष्ट है. हम लोग समर्थन नहीं करते हैं. मुझे लगता है कि जाति की नहीं जमात की बात होनी चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब आप अनुसूचित जाति का जिक्र करते हैं, जिसका आधार छुआछूत रहा है, जब तक यह मानसिकता कुछ असामाजिक तत्वों की जो भेदभाव की भावना रखते हैं, इससे अनुसूचित जाति के हक और अधिकार मे बाधाएं और ज्यादा बढ़ेगी.

