CG BREAKING : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की माता की निधन

Date:

CG BREAKING: BJP state minister Vikas Ranjan Mahato’s mother passes away

कोरबा। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो को माताजी कौशल्या देवी महतो का आज निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ काफी खराब होने के कारण उन्हे बेहतर उपचार के लिए हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आज सुबह स्वर्गीय कौशल्या देवी ने अंतिम सांस ली।

आपको बता दे स्वर्गीय कौशल्या देवी कोरबा के प्रसिद्ध चिकित्सव व पूर्व सांसद स्वर्गीय बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी थी। स्वर्गीय कौशल्य महतो का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे कोरबा के मोतीसागर पारा मुक्तिधार में किया जायेगा।

गौरतलब है कि स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से महतो परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही और उनके निधन से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है।

स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का पार्थिव देह आज दोपहर हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है। दोपहर ढाई बजे तक पार्थिव देह कोरबा पहुंच जायेगा। परिवार के सभी लोगों के कोरबा पहुंचने के उपरांत मंगलवार {10 सितंबर} को सुबह स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का अंतिम संस्कार कोरबा में मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा। इस दुःखद समाचार से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related