मौत का खुनी खेल: पिता बना हैवान, बेटे को गला दबाकर को उतारा मौत के घाट तो बेटी पर धारदार हथियार से किया हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मौत का खुनी खेल खेला गया। जहां पिता हैवान बनकर अपने ही बेटे को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद भी जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की. लेकिन समय रहते लोगों ने दख लिए और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है. यह खौफनाक घटना कबीरधाम जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के रेंहुटा गांव की है.

शराब पिने का आदि था आरोपी पिता

मिली जानकारी के अनुसार, रेंहुटा गांव निवासी रामफल साहू, जो खेती-किसानी करता है. उसने तीन शादी की है, वह आदतन शराबी है. जिसकी वजह से उसकी बीबियां उसे छोड़कर चली गई हैं. बुधवार की रात करीब 3 बजे नशे में धुत रामफल साहू ने घर में अपनी बेटी मनीषा साहू (20 साल) के गर्दन के पास टंगिया से हमला कर दिया. वहीं घर में सो रहे 10 वर्षीय बेटे को घर से उठाया और गन्ने के खेत में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पिता ने खुद आत्महत्या करने की नियत से जहर सेवन कर लिया.

वहीं सुबह जब घर आए पड़ोसी ने बेटी को लहूलुहान हालत में देखा तो मामले की जानकारी गांव वालों को दी और उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. गनीमत रही की गंभीर रूप से घायल बेटी घटना के 5 से 6 घंटे के बाद तक भी सर्वाइव करती रही. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास खोजबीन की तो आरोपी पिता भी गंभीर स्थिति में पड़ा हुआ था और बच्चा खेत में मृत मिला. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी और पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से बेटी को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया. युवती की हालत खतरे से बाहर है. आरोपी पिता की भी हालत पहले से बेहतर है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी रामफल साहू पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related