CG VIDEO : सलाखों के पीछे राहुल की दुकान का एक मोती, राधिका खेड़ा ने X पर किया पोस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIDEO: A pearl from Rahul’s shop behind bars, Radhika Kheda posted on X

रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 3 दिनों की न्यायिक रिमांड पर है। इस बीच कांग्रेस को छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाली नेत्री राधिका खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर विधायक देवेंद्र यादव पर उनकी गिरफ्तारी को लेकर कटाक्ष किया है, सिर्फ यही नहीं उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर निशाना साधा है।

बता दें कि राधिका खेड़ा ने यह वीडियो आज शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया है। राधिका ने कहा कांग्रेस को लेकर एक पुरानी कहावत सच होती दिख रही है कि हाथी के दो दांत होते हैं। एक दिखाने के लिए और दूसरा खाने के लिए। राहुल गांधी की ‘मोहब्बत की दुकान’ इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है।

नाम भले ही मोहब्बत का हो, लेकिन असली मकसद अराजकता, हिंसा और नफरत फैलाना है। इस ‘दुकान’ का एक खास मोती, देवेंद्र यादव, अब रायपुर की सेंट्रल जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुका है। राधिका खेड़ा ने कहा कि भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 10 जून को बलौदा बाजार में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी हैं।

ये वही देवेंद्र हैं, जो राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं और भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की चर्चाएं भी हो रही थीं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह राहुल के साथ-साथ घूमते नजर आए थे। वैसे तो देवेंद्र यादव हर फन में माहिर हैं- चाहे कोयला घोटाले में पैसा कमाने की बात हो, महादेव ऐप में कट मनी की कमाई, या फिर हिंदू त्योहारों के दौरान हिंसा भड़काने की साजिश। उनकी यही चतुराई कांग्रेस में उन्हें सुपरहिट बनाती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related