तेज रफ्तार कार का कहर : बाइक सवार युवक मारी ठोकर, युवक की मौके पर ही मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

ससुराल से लौट रहा था युवक

तेज रफ्तार कार का कहर : बाइक सवार युवक मारी ठोकर, युवक की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के अनुसार, कोड़ोहरदी मोड़ के जोबा पुल के पास एक वैगनआर कार चाकल ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. दुर्घटना में युवक की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और वह दूर जा गिरा. वहीं मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि मृतक तीरथ कुमार यादव (24 वर्ष) धमतरी जिले का निवासी था. वह अपने ससुराल हाथबाय से काम निपटने के बाद वापस घर जा रहा था. तभी देवभोग की ओर से आ रही वैगनआर कार CG23 K 6657 ने कोड़ोहरदी मोड़ के पास बाइक को चपेट में ले लिया और युवक की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related