Jagannath Temple Treasure: इस शुभ मुहूर्त पर 46 साल बाद खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Jagannath Temple Treasure : निर्धारित समय 1 बजकर 28 मिनट पर खुला पुरी जगन्नाथ मंदिर का बाहर रत्न भंडार खुला। रत्न भंडार खोलने का शुभ मुहुर्त 1 बजकर 28 मिनट था। इसी समय बाहर रत्न भंडार खोला गया। रत्न भंडार कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस विश्वनाथ रथ के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम श्री मंदिर के अंदर प्रवेश की। रत्न को रखने के लिए 6 संदूक बनाया गया है, जिसे जगन्नाथ मंदिर के अंदर लिया गया है। एक संदूक की लंबाई 4 फीट है चौड़ाई 2 फीट जबकि ऊंचाई 2 फिट है। कुल 15 संदूक का ऑर्डर दिया गया था।

Jagannath Temple Treasure: इस शुभ मुहूर्त पर 46 साल बाद खोला गया जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार

Jagannath Temple Treasure: इसमें से 6 संदूक पुरी पहुंची है। ये सभी संदूक भुवनेश्वर नयापल्ली में तैयार किया गया है। 9 संदूक का निर्माण कार्य जारी है। सभी संदूक को रत्न सुरक्षा के लिए सागौन की लकड़ी से तैयार किया गया है। 1:28 बजे रत्न भंडार खोलने का शुभ मुहूर्त है। वहीं, इससे पहले भगवान लोकनाथ से जगन्नाथ मंदिर के लिए आज्ञा माला लाया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से 6 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है। बिजली जाने के संदर्भ में जनरेटर की व्यवस्था की गई है।

मंदिर के चारो तरफ पुलिस बल तैनात

Jagannath Temple Treasure: जगन्नाथ मंदिर के चारों तरफ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके साथ ही केवल सिंह द्वार को छोड़कर अन्य सभी तीन द्वार बंद कर दिए गए हैं। ट्रेजरी में रहने वाली चाबी को कमेटी के अधिकृत अधिकारी को दे दिया गया है। मंदिर के अंदर स्नेक हेल्पलाइन टीम, ओडीआरएएफ टीम को भी तैनात किया गया है। मंदिर के बाहर एंबुलेंस टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related