आकाशीय बिजली का कहर, दो लोगों सहित 21 पशुओं की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलौदाबाजार। जिले में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो लोगों सहित 21 पशुओं की मौत हो गई. यह घटनाएं तीन अलग-अलग क्षेत्र पर घटी. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है पहली घटना लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चिरपोटा की है, जहां दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गई महिलाएं इमली पेड़ के नीचे बैठी थी. इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कोलिहा निवासी बसंती वर्मा की मौत हो गई. वहीं दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दूसरी घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जारा में हुई, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पशुपालक मनहरण यादव की 16 बकरियों की मौत हो गई. तीसरी घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम बछेरा में हुई, जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मनीराम यादव और उनकी पांच भैंसों की मौत हो गई. सभी मामले में रिपोर्ट पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONGARGARH PARIKRAMA PATH : परिक्रमा पथ पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ...