CG NEWS : प्रदेश में इतने दिनों तक कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन, जानिए कारण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई के पहले सप्ताह में 3 दिन तक कार्डधारियों को उचित मूल्य की राशन दुकानों में खाद्यान्न food grains नहीं मिलेगा. विभागीय डाटाबेस को नए क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित करने का कार्य 1 से 3 जुलाई तक किया जाएगा. इसके कारण तीन दिन तक प्रदेशभर की राशन दुकानों भी बंद रखी जाएंगी. खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उप. संरक्षण विभाग के अपर सचिव ने इस संबंध में 28 जून को आदेश जारी किया है.

इस आदेश के तहत प्रदेश के सभी कलेक्टरों को विभागीय डाटाबेस को नवीन क्लाउड सर्वर पर स्थानांतरित किए जाने की जानकारी दी गई है. वर्तमान में खाद्यान्न पोर्टल को छोड़कर सभी विभागीय ऑनलाइन कार्यवाही राज्य डाटा सेंटर में स्थित विभागीय सर्वर के माध्यम से किया जा रहा है. एसडीसी सर्वर में लगातार आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए नवीन क्लाउड सर्वर एनआईसी माध्यम से किराए पर लिया गया है. इसमें विभागीय डाटाबेस को स्थानांतरित किया जाएगा. इसके कारण एसडीसी स्थित विभागीय सर्वर तीन दिन तक बाधित रहेगा.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ARNAB CYCLONE: अमित शाह ने CM विष्णुदेव साय से की बात

ARNAB CYCLONE: Amit Shah speaks with CM Vishnudeo Sai     ARNAB...

CHHATTISGARH : 19 न्यायिक अधिकारियों की सेवा की पुष्टि

CHHATTISGARH : Service of 19 judicial officers confirmed बिलासपुर। छत्तीसगढ़...

CHHATTISGARH : 12 पुलिसकर्मियों की EOW-ACB में प्रतिनियुक्ति

CHHATTISGARH : 12 policemen deputed to EOW-ACB रायपुर। छत्तीसगढ़ में...