T20 WORLD CUP 2024 FINAL : भारत ने जीता टॉस ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

T20 WORLD CUP 2024 FINAL: India won the toss..

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं. यह मैच बारबाडोस में ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन में खेला जा रहा है. मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. भारत और अफ्रीका दोनों ही बगैर कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची हैं.

साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार किसी वर्ल्ड कप (टी20 और वनडे) के फाइनल में पहुंची और उसके पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है. जबकि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला सीजन 2007 अपने नाम किया था. तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे.

तीसरी बार फाइनल खेलने उतरी भारतीय टीम

अब 17 साल बाद रोहित की कप्तानी में चैम्पियन बनने का मौका है. इस बार भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से मात देकर फाइनल में एंट्री ली.

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम तीसरी बार फाइनल में पहुंची है. सबसे पहले पहले सीजन यानी 2007 में फाइनल खेला था. तब पाकिस्तान को हराकर खिताब भी जीता था. इसके 7 साल बाद यानी 2014 सीजन के फाइनल में एंट्री की थी. तब श्रीलंका के हाथों शिकस्त मिली थी. अब यह तीसरा फाइनल है.

भारत और अफ्रीका का ओवरऑल हेड-टू-हेड

कुल वनडे मैच: 91, भारत जीता: 40, साउथ अफ्रीका जीता: 51, बेनतीजा: 3
कुल टी20 मैच: 26, भारत जीता: 14, साउथ अफ्रीका जीता: 11, बेनतीजा: 1
कुल टेस्ट मैच: 44, भारत जीता: 16, साउथ अफ्रीका जीता: 18, ड्रॉ: 10

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का हेड टू हेड

कुल टी20 मैच: 6
भारत जीता: 4
साउथ अफ्रीका जीता: 2

मैच में भारत-साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.

साउथ अफ्रीकी टीम: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्सी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related