दिल्ली से रायपुर लौटे सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान, कहा- आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं,

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी के दिग्गज नेता और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी पहुंचे. जहां रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने लोकसभा में अपने अनुभव को साझा किया. इसके अलावा उन्होंने आरंग में हुई कथित मॉब लिंचिंग को लेकर प्रतिक्रिया दी, साथ ही कांग्रेस की समीक्षा बैठक और राज्य की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया.

आरंग की घटना मॉब लिंचिंग नहीं

आरंग की घटना को लेकर पिछले दिनों रायपुर में हुए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कोई गड्ढे में कूद गया है और उसकी मृत्यु हो गई तो इसे कैसे मॉब लिंचिंग कह सकते हैं ? उन्होंने कहा कि सबसे पहले तो जो बहुसंख्यक समाज की भावनाएं हैं उसे समझना पड़ेगा. अल्पसंख्यक समाज के लोग उनकी भावनाओं को आहत न करें. मैं तो प्रेस से भी कहना चाहूंगा जो खुद गड्ढे में कूद कर मर गए उसको मॉब लिंचिंग का रूप आप लोग क्यों दे रहे हैं ?

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related