NET परीक्षा मामले पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा – युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक….

Date:

नई दिल्ली। अभी NEET पेपर लीक का मुद्दा शांत भी नहीं हुआ था कि बुधवार को UGC NET जून 2024 की भी परीक्षा रद हो गई। दोनों परीक्षाओं को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे जा रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुत गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस करके केंद्र की एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर नीट मुद्दे और यूजीसी-नेट परीक्षा रद होने पर सांसद राहुल गांधी ने कहा, “पेपर लीक के पीछे की वजह यह है कि शिक्षा प्रणाली पर भाजपा के मूल संगठन ने कब्जा कर लिया है। जब तक इसे बदला नहीं जाता, पेपर लीक होते रहेंगे। मोदी जी ने इस कब्जे को आसान बनाया है। यह एक देश विरोधी गतिविधि है।”

पीएम मोदी ने युद्ध रुकवा दिया, लेकिन पेपर लीक रोक नहीं पाए

राहुल गांधी ने आगे कहा, “ऐसा कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस-यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, लेकिन कुछ कारणों से नरेंद्र मोदी भारत में पेपर लीक रोक नहीं पाए हैं या रोकना नहीं चाहते हैं।” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हां बिल्कुल, हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे।” साथ ही उन्होंने कहा कि जांच होनी चाहिए और जिन्होंने भी पेपर लीक कराया है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : आत्मदाह की कोशिश करने वाले GGU छात्र की इलाज के दौरान मौत

CG NEWS : बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU)...