CG BREAKING : DA बढ़ा, छ.ग. सरकार ने केंद्र के बराबर किया महंगाई भत्ता, आदेश जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING: DA increased, Chhattisgarh. Government made dearness allowance equal to that of the Centre, order issued

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि किया है। हालांकि, ये ऑल इंडिया सर्विस के अधिकारियों, कर्मचारियों पर लागू होगा। याने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा है। ऑल इंडिया सर्विस के अधिकारियों को अभी 46 परसेंट डीए मिल रहा था। अब बढ़कर 40 परसेंट हो गया है।

केंद्र के बराबर

केंद्र सरकार ने 12 मार्च 2024 को केंद्रीय कर्मचारियों, अधिकारियों का महंगाई भत्ता चार परसेंट बढ़ाकर 50 परसेंट कर दिया था। हालांकि, अभी तक केंद्र द्वा महंगाई भत्ता ब़ढ़ाते ही राज्यों में आईएएस, आईपीएस का डीए बढ़ जाता था। मगर पिछली सरकार ने इस पर ब्रेक लगा दिया था। एक समय तो ऐसा आया कि आईएएस से कर्मचारी आगे निकल गए थे।

कर्मचारियों को 46 परसेंट

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को इस समय 46 परसेंट डीए मिल रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान होने के दिन 16 मार्च को राज्य सरकार ने चार परसेंट डीए बढ़ाने का ऐलान किया था। इसके बाद डीए 46 परसेंट पर पहुंचा था। याने कर्मचारी अब चार परसेंट पीछे हो गए हैं।

पिछली सरकार में झटका

राज्य के कर्मचारियों को पिछले सरकार से डीए में झटका मिल रहा है। इससे पहले छत्तीसगढ़ में हमेशा केंद्र के बराबर डीए मिलता था। केंद्र के डीए बढ़ाने के बाद राज्य सरकारें भी महंगाई भत्ता बढ़ा देती थी। मगर कांग्रेस सरकार के समय 2021 में डीए पर ब्रेक लग गया। एक समय तो ऐसा आया था, जब केंद्र से 12 परसेंट पीछे हो गए थे छत्तीसगढ़ के कर्मचारी। कर्मचारियों के आंदोलन, प्रदर्शन के बाद फिर 2022 में डीए में वृद्धि की गई।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related